बड़ी खबर-रामनगर-काशीपुर ट्रैक पर काम के चलते ये ट्रेनें इस दिन से रहेंगी निरस्त

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in Ramnagar
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि मुख्यालय गोरखपुर की COIS सूचना सं. T/306/2/Engg. Block (1) दिनांक 12.03.2025 के अनुपालन में काशीपुर-रामनगर के मध्य PQRS Machine द्वारा ISD (Increasing Sleeper Density) कार्य हेतु दिनांक 16.03.2025 से 15.05.2025 तक प्रतिदिन 10.50 बजे से 15.10 चजे (04:20 घण्टे) तक यातायात तथा पावर ब्लाक दिया जाएगा। अतः अधोलिखित गाड़ियों का संचालन निम्न तालिका अनुसार किया जाएगा :-

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

1. 65301 (BC-RMR) को दिनांक 16.03.2025 से 15.05.2025 तक काशीपुर में शार्ट ट्रमिनेट किया जाएगा। अर्थात गाड़ी सं० 65301 काशीपुर से रामनगर के मध्य निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

2. 65306 (RMR-MB) को दिनांक 16.03.2025 से 15.05.2025 तक काशीपुर में शार्ट अरिजिनेट किया जाएगा। अर्थात गाड़ी सं० 65306 रामनगर से काशीपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

नोट :-

1. काशीपुर-रामनगर के मध्य 20 किमी / प्रतिघंटा का गतिप्रतिवन्ध 01 किमी. से अधिक दूरी का नहीं लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

2. पॉवर ब्लाक रामनगर से काशीपुर तक रहेगा। अतः रामनगर में शंटिंग कार्य हेतु उक्त अवधि में डीजल पॉवर व शन्टर की आवश्यकता होगी।

Ad_RCHMCT