उत्तराखंड के इन इलाकों में अगले कुछ घंटों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मौसम विभाग ने 2 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन ‌क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्मचारी जगत में शोक की लहर: मिनिस्टीरियल फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह रावत का हृदयगति रुकने से निधन

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को इस दौरान सतर्कता बरतने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय में करियर जागरूकता कार्यक्रम: 'करियर की सही दिशा, आत्मपहचान और कौशल विकास ही सफलता की पहली सीढ़ी'- डॉ. गौतम पंत

मौसम विभाग ने शाम 7:00 से लेकर रात्रि 9:00 तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के तहत राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन ‌क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया पुलिस और सीसीटीवी टीम की तत्परता से महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान: शादी की शॉपिंग के दौरान कार में छूटा कीमती बैग सकुशल बरामद

देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र तथा टिहरी गढ़वाल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की है और राज्य से सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad_RCHMCT