दुःखद- ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, चार युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्थित शनिदेव मंदिर के पास बुधवार देर रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में हरियाणा के पांच युवक अपनी कार से हरिद्वार घूमने आ रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में केयर सिंह (35), आदित्य (38), और मनीष (36) शामिल हैं। वहीं, प्रकाश (40) को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिपाल (40) को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि ये पांचों युवक हरियाणा के जिला रेवाड़ी के लिसाड़ी गांव के निवासी थे। मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है और मामले में जांच जारी है। थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT