उत्तराखंडः नगर निगम की आपत्ति सुनवाई में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तनाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच राजधानी देहरादून नगर निगम में वार्ड 47 और 49 की आपत्तियों की सुनवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए। 

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

यह घटना देर शाम हुई, जब विधायक उमेश शर्मा नगर निगम पहुंचे, और पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। सुनवाई के दौरान दोनों पार्टियों के समर्थक अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच, उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ने के बाद बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। दोनों दलों के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन तनाव बना रहा।

Ad_RCHMCT