उत्तराखंड मौसमः शीतलहर के प्रकोप के बीच इस दिन से बर्फबारी के आसार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। 5 जनवरी से 7 जनवरी तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 5 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो जाएगी।

5 से 7 जनवरी के बीच उत्तराखंड के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी जिले के कुछ हिस्सों में भी बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भी बर्फबारी का अनुमान जताया गया है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दी और भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

नए साल के पहले दिन से राज्य के विभिन्न इलाकों में कड़ाके की ठंड और शीत लहर का प्रकोप देखा जा रहा है। शीतलहर के साथ सर्द हवाओं के चलने से ठंड का असर और भी तेज हो गया है। लोग इस सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे हुए हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं। रामनगर और कालाढूंगी जैसे मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी शीत लहर का प्रभाव देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

ठंड के साथ कोहरे का असर भी देखा जा रहा है, जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई है। रामनगर का न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में रजाई और अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका ने जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की है, खासतौर से उन चौक-चौराहों पर, जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। दुकानदार भी राहगीरों के लिए अलाव जला रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

इस दौरान बर्फबारी और शीतलहर के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को और भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Ad_RCHMCT