उत्तराखंड के इन इलाकों में अगले कुछ घंटों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मौसम विभाग ने 2 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन ‌क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को इस दौरान सतर्कता बरतने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

मौसम विभाग ने शाम 7:00 से लेकर रात्रि 9:00 तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के तहत राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन ‌क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र तथा टिहरी गढ़वाल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की है और राज्य से सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad_RCHMCT