रामनगर-(बिग ब्रेकिंग) नगर निकाय चुनाव, अध्यक्ष पर इन तो वार्ड सदस्य पर इन्होंने लिया निर्देशन पत्र वापिस, ये बने निर्विरोध, देखिये सूची

ख़बर शेयर करें -

नगर निकाय निर्वाचन 2024 के अन्र्तगत नगर पालिका परिषद, रामनगर के निर्वाचन हेतु तहसील मुख्यालय रामनगर में आज दिनांक 02.01.2025 को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी में अध्यक्ष पद हेतु 18 उम्मीदवारों में से 10 उम्मीदवारों द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र वापिस लिया गया इस प्रकार अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लडने वाले 08 उम्मीदवार है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर नगर निकाय चुनाव-अध्यक्ष प्रत्याशी भुवन चंद्र पाण्डेय ने किया घर घर जाकर जनसम्पर्क, कही यह बात

इसी प्रकार सदस्य पद हेतु 81 उम्मीदवारों में से 09 उम्मीदवारों द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र वापिस लिया गया इस प्रकार सदस्य पद हेतु चुनाव लडने वाले 70 उम्मीदवार है।

02 उम्मीदवार सदस्य पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुये जिनका विवरण निम्नवत् है –

1- श्री खष्टी नन्दन जोशी वार्ड संख्या 04 पैठपडाव-फोरेस्ट कम्पाउण्ड

2- श्रीमती निशाद फातमा वार्ड संख्या 15 तहसील

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: सड़क किनारे मिला बाघिन की शव, वाहन की टक्कर से मौत का संदेह

पद हेतु नाम वापिस लेने वाले प्रत्याशियों का नाम (कुल 10 )

  1. मो जफर सैफी
  2. भगीरथ लाल
  3. संजय डोर्बी
  4. भावना भट्ट
  5. निशांत पपनै
  6. फैजुल हक
  7. नाजिया परवीन
  8. ताईफ़ अली खान
  9. भूपेन्द्र सिंह खाती
  10. गणेश चंद्र सिंह रावत

सदस्य पद हेतु कुल 09 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापिस लिए गए। जिनका विवरण वार्डवार निम्नवत है :-
A. वार्ड नंबर 2:-

  1. श्री अनिल कुमार तिवारी
यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग-400 लीटर कच्ची शराब व कच्ची शराब बनाने के उपकरणों के साथ 01 नशा तस्कर को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

B. वार्ड सं- 06 :-
2- मोo जफर सैफी
3- रूबीना सैफी

C.वार्ड संख्या 12 :-

  1. धीरेन्द्र सिंह सजवाण
  2. प्रेम सिंह मेहरा

D. वार्ड संख्या 13 :-

  1. मो. हनीफ
    1. आशिफ

E. वार्ड न. 15 :-

  1. शाहीन
  2. महराज