Update-भीमताल बस हादसे में तीन लोगों की हुई मौत, 24 घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज एक बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 24 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू अभियान जारी है। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भीमताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आईं, क्योंकि खड़ी चढ़ाई और दुर्घटना स्थल की दुर्गम स्थितियों के कारण घायलों को लाने में कठिनाई हो रही है। प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी हैं, और बड़े पैमाने पर बचाव कार्य जारी है।

एसपी सिटी, नैनीताल, डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा है। प्रशासन ने इस हादसे के बाद अपनी टीम को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है, और घटनास्थल पर बचाव कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

Ad_RCHMCT