रिश्तेदार बनकर ठगों ने इलाज के नाम पर लगा दिया लाखों का चूना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। ठगों ने नया हथकंडा अपना कर स्वयं को रिश्तेदार बताकर साइबर ठग ने हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति से 1 लाख 65 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

हल्द्वानी के माधवपुरम आरटीओ रोड निवासी आनंद बल्लभ उपाध्याय ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन रुद्रपुर में दी गई तहरीर में बताया है कि गत एक फरवरी को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने स्वयं को उनकी रिश्तेदार का पति बताते हुए कहा कि उसका दोस्त अस्पताल में भर्ती है, जिसका ऑपरेशन होना है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

कॉलर की बात पर विश्वास कर आनंद बल्लभ ने अलग-अलग क्यू आर कोड के माध्यम से उसे एक लाख 65 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद जब उन्होंने संबंधित रिश्तेदार से फोन करके जानकारी ली, तो उन्हें धाखाधड़ी होने का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

Ad_RCHMCT