पेपर लीक की अफवाह के चलते एनसीसी सी सर्टिफिकेट परीक्षा स्थगित

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। रविवार को एनसीसी के सी सर्टिफिकेट से जुड़े प्रश्न पत्र के शुरू होते ही पेपर लीक की अफवाह फैल गई। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुख्यालय के आदेश पर सी सर्टिफिकेट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अब यह परीक्षा दोबारा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

नैनीताल डीएसबी परिसर में एनसीसी के प्रभारी प्रोफेसर एचसीएस बिष्ट ने बताया कि एनसीसी मुख्यालय से निर्देश सुबह लगभग 10:00 बजे आए। जिसमें अचानक ही परीक्षा को स्थगित करने का आदेश दिया गया। जिसके बाद नैनीताल डीएसपी में होने वाली एनसीसी सी सर्टिफिकेट की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय और आवास के कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास; योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

बताया कि एनसीसी कैडेट परीक्षा देने के लिए अपने कक्षाओं तक पहुंच गए थे पर उससे पहले ही परीक्षा को रोकने के आदेश मिले। बताया कि परीक्षा किस कारण स्थापित हुई है इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बताया कि रानीखेत रामनगर नैनीताल एवं पॉलिटेक्निक के 300 एनसीसी कैडेट परीक्षा में बैठ रहे थे।

Ad_RCHMCT