दुखद-(हल्द्वानी) सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के नैनीताल रोड पर पालीशीट के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, हादसे में बाइक सवार रिसॉर्ट के शेफ समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

पुलिस के मुताबिक, ग्राम रामपुर पाटकोट निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार और अल्मोड़ा के ग्राम रतखाल निवासी 19 वर्षीय विवेक आर्या छोई गांव के एक रिसॉर्ट में नौकरी करते थे। दोनों युवक काठगोदाम में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के नैनीताल रोड के पालीशीट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।जहां कुछ देर इलाज के बाद दोनों की मौत हो गई।वहीं एक हैलमेट भी मिला है, बताया जा रहा है की टकराने के बाद हैलमेट निकल गया हो।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT