बिग ब्रेकिंग-(रामनगर) यहाँ मृत मिला वयस्क नर बाघ, क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर- बन्नाखेड़ा रेंज के बैलपौखड़ा बीट स्थित प्लॉट संख्या 13A में गुरुवार सुबह एक वयस्क नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह शव प्रातः लगभग 9:00 बजे नियमित गश्त के दौरान एक कच्चे जलस्रोत में देखा गया।
वन अधिकारियों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ की मृत्यु आपसी क्षेत्रीय संघर्ष के कारण हुई है। घटनास्थल पर किसी प्रकार की शिकारी गतिविधि या बाहरी हस्तक्षेप के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

बाघ के शव का पोस्टमार्टम डॉ. हिमांशु पांगती और डॉ. राहुल सती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) श्री प्रकाश चंद्र आर्य, संबंधित SDO, रेंज अधिकारी, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के प्रतिनिधि श्री ए.जी. अंसारी एवं द कॉर्बेट फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री इदरीस हुसैन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

वन विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और बाघ की मृत्यु के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

Ad_RCHMCT