Uttarakhand-अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal dehradun-राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दर्दनाक हादसों की दुखद खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला आज दिनांक 29 मई 2025 को समय प्रातः लगभग 0200 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष/डीसीआर/थाना मसूरी देहरादून के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोलूखेत से लगभग 02 किमी आगे गलोगी नामक स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा को सूचित किया गया, जहां से पोस्ट प्रभारी उप निरीक्षक श्री सावर सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए प्रस्थान किए। टीम समय 0211 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जबकि अन्य 02 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों एवं अंधकार के बीच लगभग 300 मीटर गहरी खाई से शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

घायल का विवरण:-
1. मेजर अंशुमन त्रिखा

मृतकों का विवरण:-
1. सौरभ त्रिखा पुत्र श्री सुभाष
2. कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा

उपरोक्त सभी सेवक आश्रम रोड, देहरादून के निवासी है।

Ad_RCHMCT