दुःखद- तेज रफ्तार बाइक और ‌स्कूटी की टक्कर, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं से दर्दनाक हादसे की खबर है। रूद्रपुर के नेशनल हाईवे 74 पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसा बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ, जिसमें रिटायर्ड पीसीएस कर्मी जयराम के 28 वर्षीय बेटे, नरेंद्र कुमार की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ डायनेमिक गार्डन सिटी में रहते थे और पास की एक परचून की दुकान चलाते थे। हादसे के समय, वह अपनी बाइक से रुद्रपुर की ओर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नरेंद्र और स्कूटी सवार पवन दोनों सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। वहीं, पवन का इलाज अभी जारी है। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

एसपी ट्रैफिक मनोज कटयाल ने बताया कि इस हादसे में युवक की जान गई है, और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नरेंद्र की शादी तीन साल पहले हुई थी और उनकी एक साल की बेटी भी है।

Ad_RCHMCT