दुखद-(रामनगर) डंपर की चपेट मे आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-विकास खण्ड के ग्राम पीरुमदारा से दुखद खबर आ रही है जहाँ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। आज सुबह मुख्य चौराहे पर एक डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है की दोनों रामनगर से रामपुर की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी ‘सोनाकली’ का निधन: पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

सोमवार की प्रातः बाइक सवार फैजान (25) पुत्र जलिस निवासी भावपुरा रामपुर उत्तर प्रदेश अपनी मां जैनब (45) के साथ टांडा मल्लू रामनगर अपनी रिश्तेदारी से वापस अपने घर भावपुर रामपुर को जा रहा थे। घर को जाते समय पीरुमदारा चौराहे पर बाइक को 18 टायरा डंपर (एचआर 58डी 6730) ने टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

पुलिस की ओर से शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके पर डंपर चालक डंफर को छोड़कर फरार हो गया। डंपर को कब्जे में लेकर पीरुमदारा पुलिस चौकी में खड़ा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया डंपर की टक्कर में मां-बेटे की मौत हुई है। पुलिस जल्द ही डंपर चालक को पकड़ लेगी।

वहीं मौत की सूचना पर परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT