दुःखद- चारा पत्ती काट रही महिला की पेड़ से गिरकर मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।  एक दुखद घटना में 45 वर्षीय महिला की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। महिला चारा पत्ती काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी, लेकिन अचानक संतुलन खोने के कारण वह नीचे गिर गई। 

यह भी पढ़ें 👉  शहीद पिता की मिली एजेंसी से शुरू हुआ विवाद, तिब्बती मार्केट में खत्म हुई जिंदगी

उसे गंभीर हालत में नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीबीपी जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो महीने पहले हुई थी ड्यूटी पर तैनाती

महिला की पहचान अल्मोड़ा निवासी गीता पत्नी जगदीश चन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ad_RCHMCT