यहां वन भूमि में पड़ा मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रामपुर रोड में वन भूमि में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

जानकारी के अनुसार सोमवार को लोगों को रामपुर रोड एचएन इंटर कॉलेज के सामने स्थित वन विभाग की भूमि में एक अज्ञात शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस और सीपीयू टीम ने शव को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर  पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT