रामनगर: पीएनजी महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी की जागरूकता कार्यशाला, सात मूल सिद्धांतों से रूबरू हुए छात्र

ख़बर शेयर करें -

छात्र-छात्राओं को दी गई भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की विस्तृत जानकारी
रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में महाविद्यालय रेडक्रॉस समिति के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं के लिए जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं मानवीय सेवा कार्यों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.एस. मौर्या ने की।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के महाविद्यालय नोडल अधिकारी प्रो. जे.एस. नेगी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना, उद्देश्यों तथा विभिन्न सेवा गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के पोर्टल पर पंजीकरण कर समाजसेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

इस अवसर पर डॉ. शिप्रा पंत ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सात मूल सिद्धांतों—मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता एवं सार्वभौमिकता—की विस्तृत व्याख्या करते हुए विद्यार्थियों को सेवा और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

प्राचार्य प्रो. एस.एस. मौर्या ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी निस्वार्थ सेवा, मानव कल्याण और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने वाली संस्था है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

रेडक्रॉस समिति की सदस्य डॉ. कृष्णा भारती ने रेडक्रॉस सोसाइटी का संक्षिप्त परिचय देते हुए इसके लक्ष्य एवं समाजोपयोगी कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य डॉ. डी.एन. जोशी ने किया। उन्होंने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं उत्तराखंड राज्य शाखा की गतिविधियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को समाज कल्याण और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

कार्यशाला का समापन रेडक्रॉस सेवा गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञों ने समाधान भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT