सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला।

ख़बर शेयर करें -



मैदान समर्पित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान श्री सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्टेडियम पहुंचकर क्रिकेट मैदान का लोकार्पण किया। बल्लेबाजी कर पिच का उद्घाटन किया व खिलाड़ियों संग फुटबॉल-हॉकी खेली।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल



युवा संवाद
खिलाड़ियों से संवाद कर नशे के खिलाफ शपथ दिलाई व 9 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कहा खेल अनुशासन-आत्मविश्वास सिखाते हैं। नई खेल नीति से उदीयमान खिलाड़ियों को सहायता, खेल महाकुंभ से ग्रामीण प्रतिभा को मंच। फ्लड लाइट लगाने की घोषणा।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस



प्रतिबद्धता
सीएम ने राज्य को खेल क्षेत्र में अग्रणी बनाने व बुनियादी ढांचे मजबूत करने का संकल्प दोहराया। जनप्रतिनिधि व शासन-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित।

Ad_RCHMCT