वाहनों में काली फिल्म, अवैध नीली बत्ती और गलत नंबर प्लेट लगाकर रौब झाड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

🚔 अभियान के दौरान वाहनों में अवैध काली फिल्म, नियम विरुद्ध नीली बत्ती, फर्जी नंबर प्लेट तथा पुलिस/सरकारी विभागों के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

⚠️ श्री महेश चन्द्रा निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त हेतु भवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक वाहन में लगे काले शीशों (ब्लैक फिल्म) को मौके पर ही उतरवाया गया तथा संबंधित के विरुद्ध एमवी एक्ट कार्यवाही की गई।

⚠️ श्री भूपेश पाण्डे निरीक्षक यातायात हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र गंज यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चेकिंग के दौरान वाहन संख्या MP09BF 4149 की नंबर प्लेट इस प्रकार बनाई गई थी कि दूर से देखने पर “यादव” लिखा हुआ प्रतीत हो रहा था, जो मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस द्वारा उक्त वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

⚠️ हाल ही में कोतवाली लालकुआं पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की एक संदिग्ध कार को सीज किया गया, जिस पर अवैध नीली बत्ती लगी हुई थी तथा वाहन पर “Delhi Police” लिखा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश —
कानून सबके लिए समान है। फर्जी रौब, अवैध हूटर/नीली बत्ती, काली फिल्म एवं नियम विरुद्ध संशोधित वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Ad_RCHMCT