उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश के बन रहे आसार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम में फिर से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' (Orange Alert) जारी: भारी बारिश की चेतावनी

वहीं, तराई क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव बढ़ने से सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है। शीतलहर के कारण मैदानी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग सुबह और शाम घरों में ही रहने को मजबूर हैं, जबकि दिन के समय धूप की थोड़ी सी राहत मिल रही है। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में सुबह हल्की धुंध छाई रही, और पूरे दिन धूप और बादलों का मिलाजुला असर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सड़क और साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस की बड़ी पहल: यातायात निरीक्षक ने स्थानीय लोगों और टैक्सी चालकों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया गया। देहरादून में आसमान साफ रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 9°C के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंहनगर: घर के आगे गाड़ी खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, 02 आरोपी गिरफ्तार

मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार शाम तक बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा, बादल मंडराने से तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम और सर्द हो सकता है।

Ad_RCHMCT