बोतल में पैट्रोल नहीं दिया तो युवकों ने कर्मचारी से कर दी मारपीट

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर एक युवक समूह ने कर्मचारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से बोतल में पेट्रोल देने की मांग की थी, जिसे कर्मचारी ने मना कर दिया। इस पर युवकों ने कर्मचारियों से बहस करते हुए अभद्रता की और फिर मारपीट पर उतारू हो गए।  

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

घटना के बाद पेट्रोल पंप पर हंगामा मच गया, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप करके शांत किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हालांकि, थाने में देर रात तक हंगामा जारी रहा।  

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

पेट्रोल पंप के स्वामी ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दी है और कार्रवाई की मांग की है। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT