बड़ी खबर-रोजाना आम जनता से मिलने का समय निर्धारित करें जिलाधिकारी-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत।।

ख़बर शेयर करें -

जनप्रतिनिधियों से समन्वय सुनिश्चित करें जिलाधिकारी: मुख्यमंत्री तीरथ

रोजाना आम जनता से मिलने का समय निर्धारित करें जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री तीरथ के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी जिलाधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय सुनिश्चित करें। नियमित रूप से अपने जनपद के विधायकगणो से बैठक कर यथासंभव जनसमस्याओ का समाधान करेंगे और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीखने का जुनून: 19वीं डिग्री हासिल कर चुके एडवोकेट डॉ. पांडे अब 20वीं डिग्री की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी अपने कैम्प कार्यालय में न बैठकर अपने मूल कार्यालय में बैठें। ताकि आगंतुक आम जनता को कष्ट न हो। आम जनता की जिलाधिकारी तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों पर सख्त कार्रवाई: ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में 4 मदरसे सील; सीएम धामी बोले—'आधुनिक व मुख्यधारा की शिक्षा से बच्चों को दूर नहीं रखा जा सकता'

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक दिन 2 घंटे जिलाधिकारी जनता से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे और तुरंत निस्तारित करेंगे।
जनप्रतिनिधियों को पूरा सम्मान हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

Ad_RCHMCT