यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। भारी बारिश के बीच प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोमवार दोपहर यमुनोत्री धाम को जाने वाले जानकीचट्टी-पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक पहाड़ दरक गया, जिससे भारी मलबा रास्ते पर आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  लखवाड़ परियोजना पर मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन: दिसंबर 2034 के बजाय वर्ष 2031 तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम; एलएंडटी और यूजेवीएनएल को दिए कड़े निर्देश

इस हादसे के समय कई यात्री मार्ग पर मौजूद थे और उनमें से कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक यात्री को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए जानकीचट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे सीएम धामी: महादेव की पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि, मंदिर परिसर में कन्याओं को बांटा प्रसाद

जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। एहतियातन यात्रा मार्ग पर फिलहाल आवाजाही रोक दी गई है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हल्द्वानी के गौलापार में शिफ्ट होगा नैनीताल हाईकोर्ट!

प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मौसम साफ होने तक यात्रा मार्ग पर जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Ad_RCHMCT