आबादी के समीप कबाड़ के गोदाम में लग गई भीषण आग, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हुआ है। शुक्रवार की रात करीब दो बजे रुड़की के सालियर के पास एक कबाड़ के गोदाम में  भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के निवासियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रुड़की दमकल विभाग की दो टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था। 

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा पूरा प्लास्टिक का सामान जलकर खाक हो चुका था। रुड़की फायर स्टेशन के लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

हालांकि, गोदाम के आसपास घनी आबादी थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने समय पर कार्रवाई की, जिससे आग आबादी के करीब नहीं पहुंच सकी। यदि आग नियंत्रण में नहीं आती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। 

Ad_RCHMCT