दीपक रावत के हाथों हुआ सम्मान, जानिए कौन बने नैनीताल कैरम चैंपियनशिप के विजेता

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल 10 जून 2026 (सूवि)
सचिव मुख्यमंत्री कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व० प्रताप सिंह मौनी जी की स्मृति में आयोजित प्रथम ज़िला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट 2026 का बार हॉल में बेहद भव्यता के साथ समापन किया गया
​कुमाऊँ आयुक्त और जिला न्यायाधीश ने किया उद्घाटन खेला मैत्री मैच
​समापन दिवस के मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत और जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी, जिन्होंने आज के भव्य फाइनल सत्र का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य एक बेहद शानदार ‘मैत्री मैच’भी खेला गया, जिसको उपस्थित सभी अधिवक्ताओं और दर्शकों ने बड़े उत्सावर्धन के साथ तालियां बजाकर आनंद स्वागत किया
​खिताबी मुकाबलों के रोमांचक परिणाम के साथ ही ​उद्धघाटन के बाद दोनों श्रेणियों के महा-मुकाबले फाइनल खेले गए, जिनमें दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली
इसी प्रकार ​डबल्स फाइनल खिताबी मुकाबले में पंकज कुमार एवं तस्लीम की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू व हंसराज सिजवाली की जोड़ी को पराजित कर प्रथम जिला स्तरीय कैरम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
इसी प्रकार ​सिंगल्स फाइनल का महा-मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें श्री चंद्रप्रकाश ने सधे हुए कट्स और सटीक टाइमिंग के दम पर मुकेश चंद्रा को एक बेहद कड़े मुकाबले में शिकस्त देकर सिंगल्स चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
​वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरस्कार वितरण ​टूर्नामेंट के समापन अवसर पर जिला अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल एवं जिला उपभोक्ता आयोग नैनीताल के अध्यक्ष श्री जायसवाल तथा जुडिशियल मजिस्ट्रेट नैनीताल श्रीमती स्नेहा नारंग द्वारा संयुक्त रूप से सभी विजेताओं,उपविजेताओं और टीम को ट्रॉफियों व पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने जिला बार एसोसिएशन के इस खेल आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
और साथ ही इस ​टूर्नामेंट के फाइनल को बेहद आकर्षक, अनुशासित और भव्य रूप देने में बार एसोसिएशन के सांस्कृतिक सचिव श्री उमेश कांडपाल एडवोकेट की भी विशेष और अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी देखरेख मे आज फाइनल मैच के दौरान भव्य। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट उमेश कांडपाल द्वारा किया गया।
​इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अरुण बिष्ट, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी श्री डी.एस. दानू सहित समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी, सदस्य और भारी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Ad_RCHMCT