Weather Update: नैनीताल जिले में कल मौसम दिखाएगा तेवर! तेज बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी रफ्तार की हवाओं का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Nainital Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने नैनीताल समेत कई जिलों के लिए बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

नैनीताल में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को नैनीताल जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम और अधिक सक्रिय रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में 'जन-संवाद शिविर' में उमड़ा जनसैलाब: 7,472 लोगों ने लिया हिस्सा, मौके पर ही सुलझीं 1,737 समस्याएं; सीएम धामी ने हाथों-हाथ बांटीं मशीनें और लोन के चेक

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने नैनीताल जिले के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात: 18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर-देहरादून सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार

तापमान में मिलेगी राहत

बारिश की गतिविधियों के चलते अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

आज नैनीताल में हुई हल्की बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को नैनीताल और ज्योलीकोट क्षेत्र में हल्की वर्षा दर्ज की गई। आने वाले 24 घंटों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में 'श्रावणी मेले' का भव्य आगाज: ₹147 करोड़ के मास्टर प्लान से संवर रहा है धाम; पीएम मोदी के दौरे के बाद पहुंचे रिकॉर्ड 4 लाख श्रद्धालु

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सलाह

  • खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
  • बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।
  • पहाड़ी मार्गों पर वाहन सावधानी से चलाएं।
Ad_RCHMCT