हल्द्वानी: सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने तेज की कवायद, अतिक्रमण चिन्हित

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में जिला प्रशासन ने सड़क और चौराहों के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्रवाई को एक बार फिर से तेज कर दिया है।

मंगलवार को उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग की टीम ने नरीमन चौराहे से गौला पुल तक सड़क के दोनों ओर 12 मीटर तक अतिक्रमण चिन्हित किया। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से अपने अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटाने की अपील की है, अन्यथा इसे बलपूर्वक हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया, “अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को पर्याप्त समय दिया जाएगा। यदि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।” यह अभियान हल्द्वानी की सड़कों को चौड़ा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है और अतिक्रमण हटाने के लिए चिन्हित क्षेत्र में दुकानदारों और निवासियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

इस अभियान से शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे यातायात जाम की समस्या कम होने की संभावना है।

Ad_RCHMCT