पायलट बाबा आश्रम के साधु संतों पर लगे धोखाधड़ी और लापरवाही के आरोप, एसआईटी करेगी जांच 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में  पायलट बाबा आश्रम के साधु-संतों पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले को एसएसपी ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए एसआईटी गठित कर दी है।

 हरिद्वार में पायलट बाबा आश्रम के साधु संतों पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें इलाज में लापरवाही बरतने और करोड़ों की धोखाधड़ी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी अब इन आरोपों की गहराई से जांच करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय: 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें — सीएम धामी के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश

यह आरोप ब्रहमानन्द गिरी, एक शिष्य, ने लगाए हैं। उन्होंने पायलट बाबा आश्रम के साधू संतों के खिलाफ जगजीतपुर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

एसआईटी में क्षेत्राधिकारी नगर जूही मनराल, थानाध्यक्ष कनखल मनोज नौटियाल, थाना कनखल के अमित नौटियाल, सीआईयू हरिद्वार के पवन डिमरी, जसवीर और वसीम को शामिल किया गया है।

Ad_RCHMCT