हल्द्वानी में प्रशासन ने जेसीबी से हटाया अवैध अतिक्रमण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गांधी स्कूल चौराहे पर बड़ी कार्रवाई की। सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने किया, जबकि सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट भी टीम के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

जैसे ही प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर गांधी स्कूल चौराहे पर पहुंची, वहां के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि दुकानदारों ने कुछ समय की मांग की, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे नकारते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि दुकानदारों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन चेतावनी के बावजूद जब कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रशासन को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

इस दौरान नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क और फुटपाथ पर बढ़े हुए अवैध निर्माण को तोड़ा। प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई यह संदेश दे रही है कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad_RCHMCT