नैनीताल हाईवे पर बस हादसा टला, चालक की सूझबूझ से 30 यात्रियों की जान बची

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर एक बड़ी दुर्घटना को बस चालक की सूझबूझ के चलते टल गया, जब रोडवेज बस का स्टीयरिंग अचानक से लॉक हो गया और बस खाई की ओर लटकने लगी। यह घटना उस समय हुई, जब बस बल्दियाखान के पास पहुंची और स्टीयरिंग फेल हो गया, जिससे बस खाई में गिरने की कगार पर थी। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया और ब्रेक लगाकर उसे खाई में गिरने से रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK 07 P A 3250 बरेली से नैनीताल आ रही थी। बस में उस समय 30 यात्री सवार थे, और जैसे ही स्टीयरिंग फेल हुआ, यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लेकिन बस चालक ने अपने चतुराई से बस को डिवाइडर से टकराकर ब्रेक लगाए, जिससे हादसा होने से बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

रोडवेज इंचार्ज धर्मानंद जोशी के अनुसार, स्टीयरिंग में तकनीकी दिक्कत आई थी, जिससे बस खाई की ओर लटक गई थी। लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना के बाद सभी सवारियों को दूसरी बस से नैनीताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

इस घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक भयंकर हादसा हुआ था, जब एक रोडवेज बस लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 28 लोगों की जान चली गई थी। अगर इस बार बस चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया होता, तो यह घटना भी गंभीर हो सकती थी।

Ad_RCHMCT