हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को SDRF ने सूझबूझ से बचाया, देवदूत बनकर आए जवान

ख़बर शेयर करें -

जनपद हरिद्वार, गंगा नदी के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

आज दिनांक 24 मई 2026 को गंगा नदी में स्नान के दौरान एक युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा तथा हाथी पुल के नीचे लगी जंजीरों में फंस गया। घटना स्थल पर मौजूद SDRF टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश, 25 मई से लागू होंगे प्रतिबंध

तेज बहाव एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद SDRF जवानों ने साहस एवं कुशलता का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक की पहचान शत्रुघ्न निवास पुत्र श्री संतोष कुमार, निवासी देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई।

रेस्क्यू अभियान के दौरान एक अन्य युवक भी नदी में डूबने लगा, जिसे SDRF टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया गया। SDRF की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से दोनों युवकों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 पारंपरिक भव्यता और सैन्य सम्मान के साथ शुरू हुई।

उक्त रेस्क्यू अभियान में टीम कमांडर आशीष त्यागी, Add. SI प्रवेंद्र धस्माना, कांस्टेबल प्रकाश मेहता, गुड्डू कुमार, सागर कुमार, अमित कुमार तथा होमगार्ड शरद पवार एवं अभिषेक शामिल रहे।

सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि गंगा नदी अथवा अन्य जलधाराओं में केवल चिन्हित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें। नदी का बहाव अत्यंत तेज एवं अप्रत्याशित हो सकता है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करें। SDRF द्वारा लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखी जा रही है।

Ad_RCHMCT