हल्द्वानी में अवैध निर्माण कार्य पर प्राधिकरण ने लिया कड़ा एक्शन ,की ये कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में हर जगह अवैध निर्माण कार्य को लेकर कई खबरें सामने आती है जिसको लेकर शासन प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जाती है लेकिन अवैध कार्य करने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहे एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी का सामने आ रहा है यहां पर अवैध निर्माण पर कड़ा एक्शन लिया गया है। हल्द्वानी कोतवाली के सामने खानचंद मार्केट में कुछ लोगों द्वारा नजूल की जमीन पर अवैध तरीके से एक होटल का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह के निर्देश पर टीम ने अवैध निर्माण को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  तीन महीने की मासूम के सामने युवक ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अवैध निर्माण होने के चलते काम अधिकतर शाम को 6:00 बजे के बाद ही किया जाता था। रात में ना किसी की नजर पड़ती ना कोई कुछ कहता मगर प्राधिकरण के पास मामला पहुंचा और जब पहुंचा तो टीम ने तत्काल रूप से सख्ती बरतते हुए निर्माण सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम: ITBP को मिलेगा ताजे फल-सब्ज़ियों का स्थानीय आपूर्ति नेटवर्क

इस अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण ने फौरन एक्शन लिया है। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने जानकारी दी और बताया शहर के बीचो बीच नजूल की जमीन को बिना फ्रीहोल्ड और बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध तरीके से व्यवसायिक निर्माण कार्य चल रहा था। शिकायत मिलने के उपरांत अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवती से मारपीट के बाद फरार युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

Ad_RCHMCT