सीआरपीएफ में तैनात बागेश्वर निवासी जवान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

देश रक्षा के लिए अपनी जान की आहुति देने से पीछे नहीं हटते हैं देवभूमि के वाशिंदे ऐसी दुखद खबर छत्तीसगढ़ के सामने आ रही है यहां पर सीआरपीएफ में तैनात बागेश्वर निवासी एक जवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उनका अंतिम संस्कार सरयू गोमती संगम पर किया गया है। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी ने शोक में शस्त्र भी उल्टे किए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जवान का पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया। जहां पर मातम पसरा हुआ है। बता दें कि जवान की 4 बेटियां हैं। जिसमें सबसे बड़ी बेटी 17 वर्ष की है और 12वीं में पढ़ाई करती है। बेटियों सहित पत्नी हंसी देवी और माता बसंती देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

डूंगर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह परिहार पुत्र स्वर्गीय गुसाईं सिंह परिहार सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात थे। जानकारी के अनुसार 5 सितंबर को अवकाश होने के बाद देवेंद्र सिंह घर आए थे और 22 सितंबर को वापस ड्यूटी पर चले गए थे। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में वाहन से उतरने के पश्चात उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

Ad_RCHMCT