उत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव: वरिष्ठ अधिकारियों को  मिली नई जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस विभाग ने कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात निरीक्षक रवि सैनी और उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

आदेश के तहत निरीक्षक रवि सैनी, जो पहले प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुंडा के पद पर कार्यरत थे, अब प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के पद पर तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

वहीं उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह, जो वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में कोतवाली बाजपुर में कार्यरत थे, को प्रभारी चौकी पैगा, कोतवाली आईटीआई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ad_RCHMCT