बड़ी खबर-(देहरादून) सीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग का बड़ा फैसला

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal Dehradun-उत्तराखंड शासन के आबकारी विभाग से बड़ी खबर आ रही है जहाँ सीएम धामी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिये हैं।

समस्त जिलाधिकारी,

उत्तराखंड।

विषय- जनविरोध एवं जनसंवेदनाओं के दृष्टिगत वर्तमान वित्तीय वर्ष में नवसृजित मदिरा दुकानों को पूर्ण रूप से बंद किए जाने के संबंध में।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

उपर्युक्त विषयक जनसंवेदनाओं के दृष्टिगत निर्देशित किया जाता है कि आबकारी नीति विषयक नियमावली 2025 (त्रिवर्षीय) के नियम 28.1 के अंतर्गत वर्तमान वर्ष में नवसृजित देशी विदेशी मदिरा दुकानों को नियम 28.4 (a) के अंतर्गत स्थानीय जनविरोध एवं जनभावनाओं एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत जिन मदिरा दुकानों का व्यापक जनविरोध हो रहा है. उन सभी मदिरा दुकानों के अनुज्ञापन को निरस्त करते हुए पूर्णरूप से बंद कराया जाना है। उक्त के लिए आवंटी / अनुज्ञापी द्वारा जमा राजुस्य की धनराशि यदि कोई है तो वापसी (Refund) का विधिवत प्रस्ताव शासन के अनुमोदनार्थ किया जाए। जनविरोध व अन्य कारणों से जनपद को आवंटित राजस्व लक्ष्य में आई कमी को सूचनार्थ प्रेषित करें।

यह भी पढ़ें 👉  चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान

तद्दनुसार लाइसेंस प्राधिकारी जनपद की स्थानीय परिस्थितियों, जनविरोध एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत वर्तमान वर्ष में नवसृजित मदिरा दुकानों को पूर्णरूप से बंद कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक
Ad_RCHMCT