रामनगर: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला समेत दो पर एफआईआर दर्ज

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर (नैनीताल)— रामनगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई वादी विजय कश्यप द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग


वादी विजय कश्यप ने पुलिस को बताया कि उनके भाई सोनू कश्यप ने 5 मई को आत्महत्या कर ली थी। विजय का आरोप है कि सोनू को यह कदम उठाने के लिए शिल्पी पाल और गौरव पाल ने उकसाया था।

यह भी पढ़ें 👉  चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिल्पी पाल और गौरव पाल के खिलाफ एफआईआर संख्या 146/25 के तहत भारतीय न्याया संहिता की धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT