बड़ी खबर-(आपदा) लापता हुए 5 लोगों मे से आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत से 4 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने किये 3 शव बरामद,सर्चिंग अभी जारी।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-SDRF उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून में आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत से किये 3 शव बरामद,सर्चिंग अभी जारी।।

बुधबार को SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा एनडीआरएफ व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन के माध्यम से आपदा के दौरान ग्राम सरखेत,जनपद देहरादून से 3 शवों को बरामद कर लिया गया है। विगत चार दिनों से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व अन्य बचाव इकाइयों द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी 'लोकल टू ग्लोबल' पहचान: देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

दिनाँक 19 अगस्त 2022 को देर रात आयी आपदा के बाद से सरखेत गांव में बरसाती पानी व मलबा घुस जाने से 05 लोग लापता हो गए थे। जिनकी सर्चिंग SDRF द्वारा की जा रही थी। जिसमे से 3 शव आज बरामद किए गए है । शेष की सर्चिंग अभी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत का भव्य आयोजन: दया फाउंडेशन के मोहित अग्रवाल बने उत्तराखंड के संयोजक

शवों की पहचान निम्नानुसार हुई है।

१ राजेंद्र सिंह राणा पुत्र रणजीत सिंह राणा आयु 40 वर्ष, निवासी जैंदवाड़ी टिहरी गढ़वाल

२ सुरेंद्र सिंह पुत्र बीर सिंह आयु 45 वर्ष निवासी टिहरी गढ़वाल

यह भी पढ़ें 👉  वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की SLSC बैठक: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश—प्राथमिकता तय कर ही केंद्र को भेजे जाएं परियोजना प्रस्ताव

3 विशाल पुत्र रमेश आयु 15 वर्ष निवासी भैंसवाड़ा ।

Ad_RCHMCT