बड़ी खबर-उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जारी की महत्वपूर्ण update, पढ़े

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in

विज्ञप्ति/अधिसूचना।

आयोग के विज्ञापन संख्या 56/ उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 14 मार्च, 2024 में विभिन्न विभागों के विज्ञापित वाहन चालक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु दिनांक 07 जुलाई, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक 25 अंकों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा संचालित की गई।

उक्त वाहन चालक के पदों हेतु भर्ती के अगले चरण में 75 अंकों की वाहन चालन की तकनीकी परीक्षा दिनांक 18 दिसंबर, 2024 से Institute of Driving & Traffic Research (I.D.T.R.), Jhajra, Chakrata road Dehradun में संचालित की जानी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

वाहन चालन परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 14.12.2024 से प्रवेश-पत्र आयोग की वैबसाइट पर. प्रकाशित कर दिये गये है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के अनुसार परीक्षा तिथि को प्रातः 08:30 बजे परीक्षण स्थल पर अपने वाहन चालन परीक्षा के प्रवेश-पत्र, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा 04 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना है।

वाहन चालन परीक्षण से पूर्व अभ्यर्थियों का परीक्षण केन्द्र पर ही वर्णाधता (Color Blindness) एवं श्रवण (Hearing) संबंधी चिकित्सकीय परीक्षण किया जायेगा। वाहन चालन परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को चिकित्सकीय परीक्षण में अर्ह होना आवश्यक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

वाहन चालन परीक्षण के अंतर्गत अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के इंवेट्स – Reverse eight के लिए 06 मिनट, Reverse Parking के लिए 02 मिनट, Parallel Parking के लिए 02 मिनट, Down Hill के लिए 01 मिनट, Up Hill के लिए 01 मिनट का समय दिया जायेगा। इस निर्धारित समयावधि में इवेंट्स पूर्ण न करने वाले अभ्यर्थियों को वाहन चालन परीक्षा में अनर्ह घोषित कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

उक्त के अतिरिक्त परीक्षण स्थल पर तात्कालिक परिस्थितियों के अनुसार अन्य माप-दण्डों के संदर्भ में आवश्यक निर्णय लिये जा सकते है।

अतः कृपया अभ्यर्थियों को उक्तानुसार सूचित किया जाता है कि वे अपने प्रवेश-पत्र के अनुसार वाहन चालन परीक्षा की तिथि को परीक्षण केन्द्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Ad_RCHMCT