ब्रेकिंग-नैनीताल घूमने आये पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ नैनीताल घूमने आए रामपुर के पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। युवक को हार्ट का मरीज बताया जा रहा है मगर डॉक्टर सही कारणों के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह टांडा बांदली रामपुर के रहने वाले 30 वर्षीय तजमुल हसन अपनी पत्नी कोसर जहां के साथ नैनीताल आए थे। वह घूमने के मन से नैनीताल आकर यहां मल्लीताल स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। अब रविवार सुबह को अचानक से तजमुल की तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

उसके बाद युवक को पत्नी और होटल कर्मियों द्वारा आनन फानन में बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ हाशिम अंसारी की मानें तो युवक के रिश्तेदार उसे हार्ट का मरीज बता रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पायेगा।बता दें कि युवक की शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गिरदा-वीरेनदा स्मृति समारोह: जनगीतों और कविताओं से गूंजा सभागार, युगमंच की 50 वर्षों की रंग यात्रा का भव्य आयोजन

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के रिश्तेदार भी नैनीताल पहुंच गए हैं।

Ad_RCHMCT