कैडर सचिवों को मिलेंगे पटवारी जैसे अधिकार, विभाग ने किए सुझाव आमंत्रित

ख़बर शेयर करें -

सहकारिता विभाग में कैडर सचिवों की नियमावली बनाने का काम जारी है। नई नियमावली में कैडर सचिव को राजस्व विभाग के पटवारियों के जैसे अधिकार दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से सुझाव मांगे गए थे, जिसकी अवधि एक सप्ताह और बढ़ा दी गई है। कैडर सचिव नियमावली बन जाने से कैडर सचिवों की पदोन्नति, स्थानांतरण, नियुक्ति में पारदर्शिता आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में 'श्रावणी मेले' का भव्य आगाज: ₹147 करोड़ के मास्टर प्लान से संवर रहा है धाम; पीएम मोदी के दौरे के बाद पहुंचे रिकॉर्ड 4 लाख श्रद्धालु

उत्तराखंड को अलग राज्य बने 22 साल हो गए, लेकिन अभी तक प्रदेश में सहकारी समिति में तैनात सचिव उत्तर प्रदेश के ही नियमों के हिसाब से काम कर रहे हैं जबकि यहां की भौगोलिक स्थितियां विपरीत हैं। इसको देखते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से कैडर सचिवों की नई नियमावली बनाने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे सीएम धामी: महादेव की पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि, मंदिर परिसर में कन्याओं को बांटा प्रसाद

इन कामों में कैडर सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आम व्यक्ति भी कार्यालय निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड, निकट रेलेवे क्रासिंग, तुनवाला रोड, मियांवाला, देहरादून और ई- मेल resuttarakhand @gmail.com में पर अपने सुझाव दे सकता है। निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि एक सप्ताह बाद प्राप्त होने वाले सुझावों, प्रत्यावेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लखवाड़ परियोजना पर मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन: दिसंबर 2034 के बजाय वर्ष 2031 तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम; एलएंडटी और यूजेवीएनएल को दिए कड़े निर्देश

इसके बाद रजिस्ट्रार आलोक कुमार पांडेय की ओर से 15 दिन का समय देते हुए सुझाव आमंत्रित किए गए थे। जिसका समय एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है। राज्य में 670 बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियां (एमपैक्स) हैं। गांव में खाद, बीज, ऋण, कृषि, उद्यान, मछली, भेड़ बकरी, शहद, अदरक, मशरूम के बीज इन्हीं समितियों के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचते हैं।

Ad_RCHMCT