उत्तराखंड- प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में लाखों की नगदी पार, सीसीटीवी डीवीआर भी नहीं छोड़ी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित अलौकिक कॉलोनी में चोरों ने एक प्रापर्टी डीलर के दफ्तर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये की नकदी चुरा ली। चोरों ने सिर्फ रुपये ही नहीं, बल्कि दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी अपने साथ ले गए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने दफ्तर में पांच कारतूस भी छोड़े हैं, जो पुलिस के लिए एक नया रहस्य बन गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

घटना सोमवार सुबह की है, जब दफ्तर में सफाई करने आई महिला ने ताला टूटा देखा। उसने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद प्रापर्टी डीलर परमजीत तोमर ने दफ्तर पहुंचकर देखा कि लोहे के मुख्य गेट के दोनों ताले टूटे हुए थे। चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे, लेकिन कमरे का ताला नहीं खुल पाया। इसके बाद उन्होंने वेंटिलेशन की जाली तोड़कर कमरे में घुसकर अलमारी में रखे पांच लाख रुपये निकाल लिए। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

दफ्तर में मौजूद पांच कारतूस और टूटी हुई सीसीटीवी DVR को देखकर परमजीत सिंह चौंक गए। उन्होंने बताया कि चोरी केवल नकदी तक सीमित रही, लेकिन चोर डीवीआर और कारतूस छोड़कर गए, जो पुलिस के लिए एक अजीब पहलू है। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गिरदा-वीरेनदा स्मृति समारोह: जनगीतों और कविताओं से गूंजा सभागार, युगमंच की 50 वर्षों की रंग यात्रा का भव्य आयोजन

इस मामले की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। एसआई होशियार सिंह ने मामले की जांच की पुष्टि की। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि चोरी की वारदात का संज्ञान लिया गया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT