सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 11 उग्रवादी ढेर, दो सीआरपीएफ जवान घायल

ख़बर शेयर करें -

 सुरक्षाबलों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच मणिपुर के जिरीबाम जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 11 उग्रवादी मारे गए। अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ बोरोबेकरा उप-मंडल के जकुराडोर करोंग इलाके में हुई, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान भी घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उग्रवादियों ने मुठभेड़ से पहले कई मकानों पर हमला किया, दुकानों में आग लगाई और एक नजदीकी सीआरपीएफ शिविर पर भी धावा बोल दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के बाद पांच नागरिक अब भी लापता हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उग्रवादियों ने उन्हें अगवा किया या वे खुद हमले के दौरान छिप गए। मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादियों के शवों को बोरोबेकरा थाना लाया गया। घायल सीआरपीएफ जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Ad_RCHMCT