CM धामी का नैनीताल दौरा कल: रामनगर , हल्द्वानी भ्रमण, शाम को ‘जागरण उत्सव 2026’ कवि सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग!

ख़बर शेयर करें -

प्रभारी अधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय नैनीताल द्वारा अवगत कराया की प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 24 मई 2026 को जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंच रहे हैं, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री 24 मई रविवार को दोपहर 12:50 बजे आईजीएल हेलीपैड काशीपुर,उधम सिंह नगर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 1:00 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे वहां से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 1:20 बजे ग्राम शंकरपुर रामनगर नैनीताल पहुंचेंगे।
इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न1:40 बजेग्राम शंकरपुर से प्रस्थान कर अपराह्न 1:50 पर डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचने के उपरांत अपराह्न 2:00 बजे वहॉं से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 2:15 बजे गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे जहां से प्रस्थान कर अपराह्न 2:30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम नैनीताल पहुंचेंगे जहां वह शासकीय आदि कार्यों के सम्पादन के पश्चात सायं 7:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक जागरण उत्सव 2026 कवि सम्मेलन में विंटेज गार्डन रामपुर रोड हल्द्वानी नैनीताल में प्रतिभाग करेंगे।

Ad_RCHMCT