एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, मुक्तेश्वर पुलिस ने बरेली निवासी एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में मुक्तेश्वर पुलिस कार्यवाही

एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

प्रैस नोट

डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना मुक्तेश्वर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

पुलिस कार्यवाही:
विशेष सत्र परीक्षण संख्या 20/2019, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग में बल्ला थामकर उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल के मार्गदर्शन एवं श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली के पर्यवेक्षण में मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा सटीक सूचना और तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को यथाशीघ्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम सहित नैनीताल जनपद के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
राजपाल (उम्र- 26 वर्ष) , निवासी–ग्राम बिहारीपुर, अब्दुल रहमान, थाना- क्यारा/क्वेलडिया, जिला- बरेली, उत्तर प्रदेश।

गिरफ्तारी टीम:–
▫️उप निरीक्षक श्री हरि राम, थाना मुक्तेश्वर।
▫️कांस्टेबल श्री अशोक कुमार, थाना मुक्तेश्वर।

“अपराध और अपराधियों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।”

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad_RCHMCT