मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई और कृषि विभाग के 483 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

ख़बर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई विभाग और कृषि विभाग के अंतर्गत चयनित कुल 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें सिंचाई विभाग के 473 और कृषि विभाग के 10 पद शामिल हैं।


मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे उत्तराखंड का सपना देखा था, जहां युवाओं की पहचान उनकी मेहनत और प्रतिभा से हो। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को दिए जा रहे नियुक्ति पत्र इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य सरकार उनके सपनों को साकार कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर मुस्तैद वन विभाग: कार्बेट टाइगर रिजर्व और पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च



सीएम धामी ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र वितरण प्रतिभाशाली युवाओं की मेहनत, लगन और संकल्प का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होती है, तभी व्यवस्था में योग्य और ईमानदार लोग आते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिसके परिणाम अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि साढ़े चार वर्षों में सरकार द्वारा लगभग 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। यह नई कार्यसंस्कृति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में उमड़ा जनसैलाब: सीएम धामी के 5 साल पूरे होने पर भव्य स्वागत; 'सेवा पखवाड़े' के पहले ही दिन 3.5 हजार से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जीएसडीपी विकास दर 7.23 प्रतिशत दर्ज की गई है, पिछले चार वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में लगभग 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, राज्य का बजट आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड गिरावट आई है और रिवर्स पलायन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी



सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पल उत्तराखंड के विकास की यात्रा में युवाओं की सक्रिय सहभागिता की शुरुआत है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद अब केवल पात्र और मेहनती युवाओं को ही नियुक्तियां मिल रही हैं।


इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, महंत दलीप सिंह रावत, प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे और युगल किशोर पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT