तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्त कार्रवाई: अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप, 4 वाहन जब्त

ख़बर शेयर करें -

श्री प्रकाश चन्द्र आर्या, प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के निर्देशन में उत्तराखण्ड वन विकास निगम द्वारा कोसी नदी में संचालित खनन क्षेत्रों की सघन निगरानी एवं अवैध खनन की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 22.05.2026 को गठित संयुक्त टीम द्वारा कटियापुल एवं बंजारी द्वितीय खनन क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध खनन एवं उपखनिज परिवहन करते हुए 10 टायरा के 02 वाहन, 06 टायरा का 01 वाहन तथा 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर पकड़ा गया। उक्त सभी वाहनों को वन विभाग की टीम द्वारा कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

उक्त कार्यवाही का नेतृत्व श्री धर्मानन्द सुनाल, वन क्षेत्राधिकारी, रामनगर द्वारा किया गया। टीम में श्री सुरेन्द्र सिंह बोरा, वन क्षेत्राधिकारी, श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, वन विकास निगम, श्री जगदीश चन्द्र पाण्डे, उपराजिक, श्री अजमत खान, वन दरोगा, श्री तेजपाल, वन आरक्षी, श्री विमल चौधरी, वन आरक्षी, श्री धीरज कुमार, वन आरक्षी, श्री विक्रम कुटलाकोटी, वाचर, वाहन चालक श्री मनोज तिवाड़ी एवं श्री प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली बिल ₹1,20,000 से सीधे ₹1,700! ,उत्तराखंड सूचना विभाग ने पेश की सौर ऊर्जा की मिसाल;

वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध उपखनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Ad_RCHMCT