घर से लापता किशोरी का इस हाल मे मिला शव,परिजनों मे कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-लगभग 9 दिन पूर्व से लापता किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई।ग्राम कोटली निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में पड़ा हुआ मिला। वह 17 सितंबर से लापता थी।
नैनीताल में ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटली निवासी लापता किशोरी का शव मंगलवार को नौ दिन बाद संदिग्ध हालात में जंगल में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि कोटली निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में पड़ा हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

22 सितंबर को परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन किशोरी की खोजबीन में लगे हुए थे। मंगलवार को जंगल में परिजनों को उसका शव सड़ी-गली हालात में पड़ा मिला।वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संग्दिध लग रहा है। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चला पाएगा।

Ad_RCHMCT