चम्पावत में सीएम धामी का बड़ा फैसला: ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास; बोले- शारदा तटबंध पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव

ख़बर शेयर करें -

रविवार को चम्पावत जनपद के बूमघाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के लिए ६५.९५ करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इसके तहत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तट पर ६०.२१ करोड़ रुपये की लागत से तटबंध निर्माण और पूर्णागिरी तहसील के छीनीगोठ ग्राम की सुरक्षा के लिए हुड्डी नदी पर ५.७४ करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार बनाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने से पहले मुख्यमंत्री ने शारदा नदी पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ​#DhamiKe5Saal: विकास और सुशासन की आंधी, देशभर में बना नंबर-1 ट्रेंड!

बूमघाट पहुँचने पर स्थानीय क्षेत्रवासियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का कुमाऊँनी टोपी, पारंपरिक टीका और छोलिया नृत्य के साथ आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानी। महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने बेहद सादगी के साथ स्थानीय महिलाओं के साथ चूल्हे पर पारंपरिक रोटी और चटनी तैयार की, जिसने वहाँ उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने निक्षय योजना के तहत टीबी के पांच लाभार्थियों को पोषण किट भी प्रदान की।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शारदा तटबंध केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि यह चम्पावत की आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘शारदा कॉरिडोर परियोजना’ का जिक्र करते हुए बताया कि लगभग ३,३०० करोड़ रुपये की लागत से टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बेटियों के लिए २५७ करोड़ रुपये की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और ५८.५२ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर की स्थापना की बात भी दोहराई।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में उमड़ा जनसैलाब: सीएम धामी के 5 साल पूरे होने पर भव्य स्वागत; 'सेवा पखवाड़े' के पहले ही दिन 3.5 हजार से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र पर चलते हुए ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ के अंतर्गत मां पूर्णागिरि धाम, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मां वाराही धाम का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन बढ़ने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा, टनकपुर में २३७.७४ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक आईएसबीटी और १४ करोड़ रुपये से मीडिया सेंटर का निर्माण भी गतिमान है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT