एसएसपी नैनीताल का “ऑपरेशन प्रहार”: के तहत अवैध तमन्चो के साथ दो अभि0गणो को गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, तथा श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. अमृतपाल पुत्र हरी सिंह नि0 पटोली मेहताब वन थाना बाजपुर उधम सिंह नगर 2. पवन कुमार पुत्र भीम सेन नि0 मऊआडाली मेहताब वन थाना बाजपुर उधम सिंह नगर को एक एक अवैध तमन्चा 315 बोर मय 01-01 जिन्दा कार0 के साथ मुखबिर की सूचना पर बंदेशा स्टोन क्रेशर से बंजारी कोसी नदी को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया जिस आधार पर थाना हाजा पर एफआईआर न-209/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया
पुलिस टीम – उ0नि0 गणेश जोशी
का0 संजय दोसाद




